उरई। शिक्षा के क्षेत्र में धूम मचाने वाली संस्था बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में एक बार फिर से अपना परचम लहराया 248 छात्र-छात्राओं में 68 ने प्रथम ग्रेड हासिल किया। वहीं 9.8 प्वाइंट हासिल करने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं की संख्या 105 रही। शेष छात्र-छात्राओं ने भी 9.6 अंकों के साथ बी ग्रेड हासिल किया।
विद्यालय में 10 सीजीपीए वाले परीक्षार्थियों में आभया सिंह, अमीषा पटेल, अंजलि गुप्ता, आस्था अग्रवाल, भावना गुप्ता, हर्षिता सिंह, महक गुप्ता, मानसी, मीनू सिंह, मुस्कान गुप्ता, पलक वर्मा, प्रगति सिंह, समृद्धि गोस्वामी, सौम्या पटैरिया, शैलजा गुप्ता, शालिनी दूरबार, श्रेया पाल, दीक्षा लोहिया, प्रतीक्षा पटैरिया ओर अभिषेक यादव, अभय गुप्ता, अंचित गुप्ता, जानवेंद्र कुमार, कुनाल माहेश्वरी, मयंक पाठक, नितिन दीक्षित, विवेक कुमार, आयुष कुमार गुप्ता, कपिल राजपूत, मयंक गुप्ता, प्रतीक राज सिंह, किंशुख स्वर्णकार, ऋषि अग्रवाल, प्रज्ज्वल राकेश हैं। उधर 9.8 सीजीपीए वाले छात्र-छात्राओं में अंशिका मिश्रा, बुशरा जावेद, काजल मिश्रा, करुणा गोयल, स्वेच्छा गुप्ता, अर्निका पालीवाल आदि शामिल हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा श्रीखंडे और उपप्रधानाचार्य आशीष तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं की पीठ थपथपाकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय में जश्न का माहौल रहा। प्रबंधक अजय इटौरिया ने भी सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।







Leave a Reply