उरई। सेंट्रल बोर्ड आॅफ सीनियर सेकेंडरी एजूकेशन की हाईस्कूल परीक्षा का रिजल्ट आज उजागर कर दिया गया है। इसमें शहर के जानेमाने रामश्री पब्लिक स्कूल ने नया इतिहास रचा। इस स्कूल के 116 छात्रों ने 10 सीजीपीए ग्रेड में जगह बनाई। जालौन जिले के किसी भी स्कूल में इतने छात्रों को यह ग्रेड नही मिला। रामश्री पब्लिक स्कूल में इस रिजल्ट के चलते आज जोश-खरोश से भरा माहौल रहा। कीर्तिमान बनाने वाले परीक्षार्थियों के साथ ग्रुप फोटो कराते हुए विद्यालय स्टाॅफ फूला नही समा रहा था। प्रबंधक अचल निगोतिया ने भी परीक्षार्थियों के साथ-साथ प्रिंसपल और सभी टीचरों को उनकी मेहनत की बधाई दी।







Leave a Reply