उरई। मध्य प्रदेश में बनी शराब का चस्का सीमावर्ती गांवों के लोगों को लुभा रहा है। मध्यप्रदेश की दारू की जिले के दूरवर्ती इलाकों में बढ़ती खपत से परेशान ठेकेदारों ने पुलिस अधिकारियों के यहां गुहार लगाई जिसके बाद एसपी द्वारा पेंच कसे जाने पर नदीगांव पुलिस ने पहूज पुल के पास नदीगांव के ही निवासी देवेंद्र को दबोच लिया जो कि मध्य प्रदेश के देशी शराब के 30 क्वार्टर बेचनें के लिए साथ ले जा रहा था।







Leave a Reply