उरई। आग में जलने से बहू की मौत के बाद इलाज करा रहे ससुर की भी राम नाम सत्य हो गई। कोंच के मोहल्ला पटेल नगर निवासी चंद्रशेखर की पत्नी पिंकी गत् 16 मई को घर में खाना बनाते समय आग की लपटों में घिर गई। यह देख उसका ससुर पंचम लाल उसे बचाने के लिए दौड़ा। बचाने की जददोजहद में पंचम लाल भी झुलस गया। इसी बीच 17 मई को पिंकी की मौत हो गई। पंचम लाल का इलाज ग्वालियर में चल रहा था। रविवार को उसने भी दम तोड़ दिया। आज मेडिकल काॅलेज स्थित पोस्टमार्टम हाऊस में शव का अंत्य परीक्षण किया गया।







Leave a Reply