cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार राजपूत के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं ने आज अंधाधुध विद्युत कटौती और अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि अनावश्यक रात्रि विद्युत कटौती पर शीघ्र रोक लगाई जानी चाहिए। शहरी क्षेत्रों को 24 घंटे और ग्रामीण अंचलों को 20 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। तालाबों पर हो रहे अतिक्रमण को शीघ्र हटवाया जाये व ग्रामीण अंचलों में उपयोगी कुओं का सर्वे कराकर शीघ्र जीर्णोद्धार कराया जाये। एट-पहाड़गांव फीडर की जर्जर विद्युत लाइन को शीघ्र बदला जाये।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई है 7 जून से शुरू होने जा रहे रमजान के महीने में बिजली पानी की दुरुस्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के खराब हैंडपंपों के रीबोर की प्रक्रिया में तेजी लाई जाये। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 10-10 हैंडपंपों को शीघ्र लगवाया जाये। उरई से कोंच मार्ग, कोंच से कैलिया मार्ग और कोंच से एट मार्ग आदि सड़कों को दुरुस्त कराया जाये। अवैध खनन व ओवर लोडिंग पर रोक लगाई जाये। नहरों की सिल्ट सफाई तथा टेलों की मरम्मत कराई जाये।
ज्ञापन देने वालों में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव महेश सिंह परिहार, चतुर सिंह लला, डाॅ. वीरेंद्र निरंजन और प्रदेश सचिव आमीन खां शामिल थे।

Leave a Reply