उरई। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. नरेश जी टिकैत मंगलवार को यहां एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। नरेश टिकैत का बुंदेलखंड में यह पहला दौरा है। जबर्दस्त सूखे की चपेट में ग्रसित बुंदेलखंड में देश के सबसे बड़े किसान नेता के दौरे से प्रशासन भी चैकन्ना हो गया है। यूनियन के बुंदेलखंड अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने बताया कि चै. टिकैत यहां पहुंचने के बाद सुबह 10 बजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार के झांसी रोड स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करेंगे। इसके बाद चै. चरण सिंह इंटर काॅलेज में आयोजित सर्वधर्म, सर्व जातीय सामूहिक विवाह समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचेंगे।







Leave a Reply