cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। छत का पानी मकान पर गिरने से पड़ोसी ने युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित युवक ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी पड़ैया निवासी मुनेश पुत्र नंदराम ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके भाई माता प्रसाद ने अपना नया मकान बनवाया है। जिस पर उसके पडोसी पंजाब सिंह के घर में पानी चला गया जिससे प्रदीप पुत्र पंजाब सिंह व विजय सिंह पुत्र मुनेश व छोटू पुत्र सियाराम तथा सुनीता पत्नी पंजाब सिंह उसके भाई व भाभी के साथ गाली गलौज करने लगे उसके द्वारा गाली देने से मना करने पर उक्त सभी लोगो ने एक राय होेकर उसकी भाभी के साथ मारपीट कर दी। पीडित युवक ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। वही पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू की।

Leave a Reply