जालौन-उरई। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालीजनों द्वारा युवती की मारपीट कर उसे मायके छोड़ गए। पीड़ित युवती ने कोतवाली में ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर देकर कारवाई की जाने की मांग की। वहीं पुलिस ने युवती से प्रार्थना पत्र लेकर उसे न्याय दिलाए जाने का भरोसा दिया।
पीड़ित युवती श्री मती रश्मि पत्नी शैलेष कुमार ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसका मायका कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोडी दुबे में है। उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व शैलेष कुमार पुत्र रामसेवक निवासी मकरन्दपुरा के साथ उसके पिता ने अपनी हैसियत अनुसार दान दहेज देकर हिन्दू रीति रिवाज के साथ की थी। परन्तु उसके ससुरालीजन विवाह में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं है। उनके द्वारा लगातार एक मोटरसाइकिल व एक सोने की जंजीर अतिरिक्त दहेज के रूप में मांग की जा रही है। पिता द्वारा दहेज की मांग पूरी करने में असर्मत्था जताने पर उसके पति व सास द्वारा उसे कई वार प्रताडित कर उसकी मार पीट की गई। साथ कुछ दिन पहले उसके पति, सास, जेठ योगेश उसे गाड़ी में बैठा कर उसके मायके छोड़ गए साथ ही जाते-जाते दहेज की मांग पूरी न होने तक ससुराल न आने की चेतावनी दे गए। पीड़ित युवती ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। वहीं एसआई सलमान अली ने युवती की तहरीर लेकर उसे न्याय दिलाए जाने का पुरा भरोसा दिया।







Leave a Reply