cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। रात्रि के समय घर में घुसे युवक को गृहस्वामी द्वारा पकड़ लिया गया। बदमाश पकड़े जाने की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला चोरी का नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग का है मामले की जांच की जा रही है।
बीती रात्रि करीब 12 बजे नगर के स्टेट बैंक शाखा के पास एक घर में एक युवक घुस गया गृह स्वामी द्वारा आहट मिलने पर उसे पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया गया। वहीं चोर पकड़े जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को कोतवाली ले आयी पुलिस द्वारा पूछतांछ किए जाने पर उसने अपना नाम सोनू सोनी पुत्र खेमचंद्र सोनी निवासी मोहल्ला कछोरन बताया। वहीं इस मामले में कोतवाली प्रभारी राजेंद्र यादव का कहना है कि गृहस्वामी द्वारा चोरी की घटना बताई जा रहीं है। जबकि ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है। मामला प्रेंम प्रसंग का लग रहा है। युवक के मोबाईल आदि की काॅल डिटेल निकाली जा रहीं है।

Leave a Reply