जालौन-उरई। चार माह तक सभीे पात्र गृहस्थी कार्ड धारको को निःशुल्क खाद्य सामाग्री उपलब्ध कराए तथा पात्र गृहस्थी की सूची अपने बोर्ड पर बाहर चस्पा करें। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर सम्बंधित कोटेदार के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी। उक्त निर्देश उपजिलाधिकारी ने तहसील सभागार में मौजूद ब्लाक के 69 कोटेदार को दिए।
उपजिलाधिकारी मोईन उल इस्लाम ने ब्लाक क्षेत्र के 69 कोटेदारों की एक बैठक तहसील सभागार में की। इस दौरान उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक लाभार्थी को सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ पहुचे। इसके अंतर्गत जून माह से 4 माह तक प्रत्येक पात्र गृहस्थी के कार्ड धारक के निःशुल्क खाद्य सामाग्री उपलब्ध कराए। गेंहू, चावल आदि सभी पात्र गृहस्थी को मिलना चाहिए। इतना ही नही किसी व्यक्ति के पास राशन न हो लेकिन वह पात्र गृहस्थी सूची में है। तो उसको उसका राशन दे। पात्र गृहस्थी की सूची बाहर बोर्ड पर चस्पा करंे। समय-समय इसकी जांच भी की जाएगी। पूरा स्टाक देखा जाएगा। तथा गांव में वितरण के बारे में भी पूछतांछ की जाएगी। किसी भी प्रकार की शिकायत पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान पूर्ति अशोक मिश्रा, ब्लाक पूर्ति निरिक्षक श्रीमती मीरा गुप्ता, लिपिक चंद्र शेखर निषाद, कोटेदार राजेश्वरी, ब्रहमप्रकाश, कृपा, राम, मनोज कुमार दुबे, आदि मौजूद थे।







Leave a Reply