उरई। आॅफीसर काॅलोनी में सोमवार की रात एक जज के घर चोरी होने से पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक विक्रम के काॅलोनी स्थित सरकारी आवास में बीती रात चोरों ने सेंध लगा दी जिसमें वे उनका लैपटाॅप और कई अन्य कीमती सामान उठा ले गये। जज के घर चोरी की खबर से कोतवाली पुलिस के हांथ-पैर फूल गये। मौके पर पहुंचकर पुलिस के अधिकारियों ने छानबीन की है। उनके शक की सुई काॅलोनी में ही रहने वाले शरारती तत्वों पर पहुंच रही है।







Leave a Reply