कदौरा-उरई। नाले से निकाला गया बदबू देता मलवा बस्ती में लोगों के घरों के आगे डाले जाने से नाराज लोगों ने गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय के सामने पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए उग्र विरोध जताया।
प्राप्त समाचार के अनुसार नगर के पुरवा मोहल्ले में बीती रात नगर पंचायत की टीम ने दबे पांव दलित बस्ती में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जिसमें जेसीबी मशीन से कई घर व पेड़ ढहा दिये गये। इसी दौरान नाले की सफाई के तहत मलवा भी मशीन से निकाला गया जिसे बाहर फिकवाने की बजाय लोगों के घरों के सामने फैला दिया गया। भीषण गर्मी में मलवे की बदबू से लोगों को महामारी का खतरा सताने लगा। इससे लोग उग्र हो गये। प्रतिक्रिया स्वरूप भीड़ ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने जाकर प्रदर्शन करते हुए जमकर बवाल मचाया।







Leave a Reply