0 आज पांच न्याय पंचायतों के लोगों को मिली राहत सामग्री
कोंच-उरई। सूखे से जूझ रहे बुंदेलखंड वासियों के घावों पर मरहम लगाने के लिये सरकार द्वारा अंत्योदय कार्ड धारकों को समाजवादी राहत पैकिटों के वितरण का काम आज से नदीगांव ब्लॉक में बंटने शुरू हो गये हैं। एसडीएम गोरेलाल शुक्ला की देखरेख में विकास खंड नदीगांव परिसर में आज पांच न्याय पंचायतों के 931 लाभार्थियों को पैकिटों का वितरण सपा के माधौगढ़ विस प्रत्याशी लाखनसिंह कुशवाहा के हाथों कराया गया।
एसडीएम गोरेलाल शुक्ला, सीओ अवधेशकुमार शुक्ल की मौजूदगी में ब्लॉक परिसर नदीगांव में आयोजित समारोह के दौरान राहत पैकिटों का वितरण करते हुये सपा प्रत्याशी लाखन सिंह कुशवाहा ने कहा कि यूपी की सपा सरकार गरीबों को लेकर काफी संवेदनशील है और सूखे की स्थिति में भी किसी को भूखे पेट नहीं सोने दिये जाने के संकल्प के साथ यह राहत सामग्री गरीबों को उपलब्ध कराई जा रही है। एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने में किसी तरह की कोर कसर बाकी नहीं उठा रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि आज पांच न्याय पंचायतों कनासी, गिदवासा, जगनपुरा, नावली, रेंढर के 931 कार्ड धारकों को राहत सामग्री का वितरण करने के बाद कल शेष न्याय पंचायतों के लोगों को भी वितरण कराया जायेगा। आपूर्ति निरीक्षक रामस्वरूप ने बताया कि नदीगांव विकास खंड में कुल 2995 अंत्योदय कार्ड धारकों को राहत सामग्री बांटी जानी है जिसमें कुछ गांव माधौगढ तहसील के लगते हैं, लिहाजा कोंच तहसील के कुल 2027 लाभार्थियों को सामग्री मिलनी है। इस दौरान बीडीओ गणेशप्रसाद, राजीव रेजा, लोकेश यादव, मेहरबानसिंह, मनोजकुमार, जिपं सदस्य महंत कृष्णपाल सिंह, एसआई अरविंद द्विवेदी, वीरप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।







Leave a Reply