उरई। विकलांग बच्चों के लिए मेडिकल असिस्मेंट शिविरों का आयोजन सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत जुलाई के महीने में किया जायेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दो कैंप जिला मुख्यालय पर और एक-एक तहसील मुख्यालय पर लगाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि कैंप में एक आर्थोपैडिक सर्जन, एक ईएनटी विशेषज्ञ, एक नेत्र विशेषज्ञ और एक साइकोलाॅजिस्ट शामिल होगा। डाॅक्टर विकलांग बच्चों का परीक्षण करके उन्हें प्रमाण पत्र के लिए रिपोर्ट देंगे। जरूरत के अनुसार शिविर में प्रत्येक बच्चे को सहायक उपकरण भी उपलब्ध कराये जायेंगे।
बीएसए ने सभी खंड विकास अधिकारियों से संबंधित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में शिविर के लिए अपने क्षेत्र में बैठक करने को कहा। जिसमें एनपीआरसी को भी आमंत्रित किया जाये। उन्होंने कहा कि 15 जून तक शिविर के आयोजन की तिथि और स्थान की सूचना उन्हें उपलब्ध करा दी जाये तांकि 20 जून तक यह सूचना राज्य परियोजना कार्यालय को पहुंचाई जा सके।







Leave a Reply