उरई। विधानसभा चुनाव की आहट मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के टिकिट की दावेदारी में अज्ञात चेहरे भी अपने प्रोफाइल को समृद्ध बनाकर आगे आने लगे हैं। इसी कड़ी में कालपी विधानसभा क्षेत्र से अधिवक्ता श्रीमती गिरजेश मिश्रा ने अपना आवेदन मांगे जाने के पहले ही प्रदेश अध्यक्ष के दरबार में पहुंचा दिया है। गिरजेश मिश्र सन् 2000 में बावली से जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी रह चुकी हैं।
उन्होंने अपने इस परिचय के साथ-साथ अपने पति अनिल कुमार मिश्र का भी परिचय आवेदन में दिया है। जिसके मुताबिक वे संघ शिक्षा वर्ग द्विवर्षीय प्रशिक्षित हैं। उनके मुताबिक उनके पति ने विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों में समय-समय पर भागीदारी की है। बहरहाल भाजपा के जाने पहचाने चेहरे पार्टी टिकिट के लिए अचानक आवेदनों की बाढ़ आने से भौचक से नजर आ रहे हैं।







Leave a Reply