cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngरामपुरा-उरई। जालौन टाइम्स की खबर पर बड़ा एक्शन हुआ। डिकौली जागीर में बड़े आदमी होने का गर्व लालच के लिए तांक पर रखकर भिखारी बने मुकुट उर्फ बल्लू का अंत्योदय कार्ड पूर्ति निरीक्षक ने खुली बैठक में निरस्त करने की घोषणा कर दी।
गुरुवार को जिलाधिकारी संदीप कौर के सख्त रुख के बाद माधौगढ़ तहसील के पूर्ति निरीक्षक चैहान को डिकौली जागीर में मुकुट के अंत्योदय कार्ड की जांच के लिए भेजा गया। जालौन टाइम्स ने वायरल किया था कि मुकुट के पास अच्छी खासी जमीन, ट्रैक्टर, गांव और रामपुरा में पक्के मकान व सिचाई के लिए दो जगह निजी नलकूप हैं। फिर भी उसका अंत्योदय कार्ड निरस्त नही किया गया। जिससे मुकुट को समाजवादी खाद्यान्न पैकेट हासिल कराया जा रहा है। इस खबर को देखने के बाद जिलाधिकारी संदीप कौर के तेवर सख्त हुए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी गिरीश शुक्ला और माधौगढ़ एसडीएम के पेंच कसे।
आखिरकार आज उनके निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक चैहान डिकौली जागीर गांव पहुंचे। उन्होंने गांव सभा की खुली बैठक आयोजित करने की घोषणा की। इसके बाद सारे गांव वालों के बीच जालौन टाइम्स की खबर पढ़ते हुए उन्होंने पूंछा कि क्या मुकुट के बारे में लिखे गये तथ्य सही हैं। पूरे गांव ने एक स्वर में हां कहते हुए तथ्यों की पुष्टि कर दी। इसके बाद मौके पर ही पूर्ति निरीक्षक ने मुकुट का अंत्योदय कार्ड निरस्त करने की घोषणा कर डाली। गांव वालों ने त्वरित एक्शन के लिए डीएम संदीप कौर को भी जमकर सराहा।

Leave a Reply