cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। मौरम घाट पर अज्ञात बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृत ड्राइवर का लड़का भी ट्रक पर उसके साथ चलता था। उसने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। बदमाशों ने गोली मारने के बाद लूटपाट की कोई कोशिश नही की जिससे वारदात करने को लेकर उनके इरादे को रहस्यमय माना जा रहा है।
आटा थाना क्षेत्र के कहटा मौरम घाट पर कल रात कुरारा हमीरपुर निवासी नसीम खां उर्फ बउआ बालू भरने के लिए ट्रक ले जा रहा था। घाट के पास दो हथियारबंद बदमाशों ने उसे हाथ देकर रोका। बदमाशों में एक तमंचा और दूसरा रायफल लिये था। ट्रक पर नसीम के साथ चल रहे उसके चैदह वर्षीय बेटे यासीन ने बताया कि अब्बा ने गाड़ी रोककर जैसे ही खिड़की के बाहर उनकी बात सुनने के लिए सिर निकाला उन्होंने बिना कुछ कहे गोली चला दी। एक ही गोली में उसके अब्बा ढेर हो गये। वह बुरी तरह सहम गया था। उसे अंदाजा था कि दोनों बदमाश लुटेरे हैं जो पैसे की मांग करने आयेंगे। लेकिन दोनों बदमाश घटना के बाद पीछे मुड़ गये और वापस चले गये। बाद में उसने घाट पर पहुंचकर लोगों को खबर दी जिसके बाद पुलिस आई और उसे थाने ले गई।
उधर एसओ मनोज यादव ने बताया कि ट्रक ड्राइवर को गोली मारने वालों का उददेश्य क्या था यह स्पष्ट नही हो पाया है। उन्होंने कहा कि इसका पता लगाने की गहन छानबीन की जायेगी। बदमाशों का मोटिव पता चलने पर वारदात की गुत्थी आसानी से सुलझ सकती है।

Leave a Reply