cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जनपद में कई दर्दनाक और शर्मनाक घटनाएं हुई हैं लेकिन इनमें गरीबों के भुक्तभोगी होने की वजह से कार्रवाई के नाम पर प्रशासन में कोई जुम्बिश नही हुई। इस संवेदनहीनता के लिए जिला प्रशासन को खरीखोटी सुनाते हुए बहुजन समाज पार्टी ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष इं. शैलेंद्र सिंह शिरोमणि के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने 18 मई को कालपी कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव की सुघरश्री पत्नी रामसेवक के नवजात बच्चे के गायब होने के मामले की चर्चा की। उन्होंने कहा कि इतना गंभीर मामला होते हुए भी अभी तक इसमें कोई रिपोर्ट दर्ज नही हुई है और न ही सुघरश्री को उसका खोया बच्चा वापस मिला है। प्रशासन को इसकी बखूबी जानकारी है लेकिन गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करने की बजाय उसने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। यह बेहद शर्मनाक है।
बसपा नेताओं ने थाना कुठौंद क्षेत्र के दौलतपुर गांव में विद्युत सुधारते समय अचानक आपूर्ति शुरू कर दी जाने से मृत लाड़पुर निवासी कुंवरसिंह के आश्रितों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने सूखा व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा उनके खातों में पहुंचाने, किसानों के सभी कर्ज माफ करने, जनपद की खस्ताहाल होती जा रहीं सड़कों को बचाने के लिए, ओवर लोडिंग पर प्रभावी रोक और पेयजल समस्या को देखते हुए सरकारी हैंडपंपों के रीबोर और उचित स्थानों पर नये हैंडपंप लगाने की मांग भी की गई।
प्रतिनिधि मंडल में संजय गौतम, सचिन पलरा, उदयवीर सिंह, रामदुलारे, रामशरण जाटव, सुखराम पाल, रविंद्र राजावत, जितेंद्र दयालू, शेरसिंह, आरसी सक्सेना, रामसनेही जाटव आदि शामिल थे।

Leave a Reply