cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। महिला घर में खाना बनाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में आग की लपटों में घिरकर गंभीर रूप से झुलस गई। उसे चिंताजनक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एट थाने के हरदोई गूजर गांव में आज सुबह कमल किशोर की पत्नी राखी (30वर्ष) घर में बुरी तरह जल गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराने लाये उसके जेठ ने बताया कि राखी सुबह खाना बना रही थी। इसी दौरान उसकी साड़ी में आग लग गई। जब तक घरवालों को पता चला तब तक वह लपटों के बीच घिर चुकी थी। किसी तरह से आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल लाया गया। डाॅक्टर के अनुसार राखी की हालत क्रिटिकल है।

Leave a Reply