cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकालपी-उरई। हनुमान जी के अवतार माने जाने वाले बंदर कटखने होकर लोगों के लिए जानलेवा बनने लगे हैं। आज एक बंदर के काटने से हुई महिला की मौत के बाद लोगों की आस्था की चूलें हिल गई।
मोहल्ला कागजीपुरा में करामात की पत्नी रजिया(45वर्ष) पर शाम को एक बौखलाये बंदर ने हमला कर दिया। इस कारण उसके शरीर में रैबीज का इंफैक्शन फैल गया। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई। भले ही बंदर का कहर एक मुस्लिम महिला पर टूटा हो लेकिन इस घटना ने बंदरों को श्रद्धा की निगाह से देखने वाले समुदाय के भी जख्म हरे कर दिये हैं जो कि आये दिन बंदरों के उत्पात के भुक्त भोगी होने की वजह से उनके दिलों दिमाग में हावी हैं।
उधर वन्य पशु विशेषज्ञों का कहना है कि जंगल खत्म होने से बंदरों के लिए आहार की कमी हो गई है जिससे वे बस्ती में मड़राते रहते हैं। फिर भी उनकी भूख शांत नही हो पाती। इस वेदना ने उन्हें आक्रामक बना दिया है। लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है।

Leave a Reply