cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। शहर में प्रशासन की ढिलाई की वजह से अराजकता का माहौल हावी हो रहा है जिससे शांतिप्रिय लोग परेशान हैं। मौनी बाबा मंदिर के पीछे बस्ती में अनधिकृत रूप से संचालित हो रही मसाला चक्की इसका उदाहरण हैं।
गौरतलब है कि मसाला चक्की से आसपास तेज भस फैलती है। जिसके कारण मसाला चक्की के लिए प्रदूषण सुरक्षा की व्यवस्थाओं के लिए शर्तें निर्धारित हैं लेकिन उक्त चक्की संचालक द्वारा किसी शर्त का पालन नही किया जा रहा। इतना ही नही चक्की संचालन के लिए खुला जेनरेटर भी लगा है। जिसके शोर और इंजन द्वारा उगले जाने वाले कार्बन से लोगों की मुसीबत और ज्यादा बढ़ रही है।
यह मसाला चक्की ऐसी जगह है जिसके आसपास सघन बाजार और बस्ती है। लोगों ने चक्की से होने वाले प्रदूषण से परेशान होकर इसके संचालक को समझाने की कोशिश की तो वह बिगड़ पड़ा। चक्की संचालक की दबंग पहचान की वजह से लोगों को उसके तेवरों के बाद सहम जाना पड़ा। बहरहाल प्रशासन को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए तांकि अराजकता फैलाने वालों को अनुशासित रहने का संदेश प्रभावी ढंग से दिया जा सके।

Leave a Reply