0 विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न संस्थाओं ने आयोजित किये कार्यक्रम
0 सरस आर्ट ग्रुप ने आयोजित की चित्रकला प्रतियोगिता, दर्पण ने बनाई मानव श्रृंखला
कोंच-उरई। सरस आर्ट ग्रुप ने आज विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं चित्रकला प्रदर्शनी के साथ बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जिसमें बढते पर्यावरणीय क्षरण को बचाने के लिये अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा पानी बचाने का आह्वान किया गया। टूर्नामेंट की रनर और विनर टीमों के खिलाडियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इधर, सांस्कृतिक संस्था श्दर्पण्य ने इस मौके पर मानव श्रृंखला बना कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। पुलिस उपाधीक्षक अवधेश कुमार शुक्ल ने दर्पण के तत्वाधान में रेलवे स्टेशन पर वृक्ष लगा कर धरती को हरा भरा बनाने का संदेश दिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को सरस्वती वालिका विद्या मांदिर गल्ला मंडी कोंच में चल रही सरस आर्ट ग्रुप की पेंटिंग कार्यशाला के बच्चों को पर्यावरण को लेकर थीम दी गई थी जिसमें प्रशिक्षु बच्चों ने बहुत ही उम्दा चित्रकारी करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या माधुरी पहारिया ने की एवं अतिथि के रूप में अंबरीश स्वामी, बरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तमदास रिछारिया, उरई से व्यंजनासिंह, निर्भयसिंह यादव, सुनील कांत तिवारी, अमरेन्द्र दुवे, केके यादव, संजय सिंघाल, नीरज दुवे, मनीष, देवेश पटेल आदि मंचस्थ रहे। प्रतिभागी छात्र छात्राओं अनन्या चोपड़ा, शैफाली शुक्ला, निधि, नेहा, नंदिनी, सृष्टि, समृद्धि, प्रेरणा, शिखा, काशिश, भूमि, ताविश, महक, गौरी, आकांक्षा, आर्यन, दायित्व, सौमित्र, राजा, संदीप, ऋषभ, अनिल, विकास, धु्रव, चंचल, रिया, प्रतिमा, संस्कृति, अभिजीत, अभिषेक आदि को अतिथियों द्वारा पारितोषिक प्रदान किये गये। सिद्धार्थ सोनी, अभिजीत ने वृक्षारोपण कार्य में सहयोग किया। कार्यक्रम संयोजक एवं संचालक संजीव सरस ने सबका आभार व्यक्त किया।
इधर, दर्पण सांस्कृतिक संस्था ने समर कैम्प में नाट्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रंगकर्मियों के साथ मिल कर मानव श्रृंखला बना कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। रेलवे स्टेशन कोंच पर आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक कोंच अवधेश कुमार शुक्ल ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुये बच्चों के माध्यम से पेड़ पौधे लगाने तथा जल बचाने के लिये शपथ दिलाई। उन्होंने स्टेशन पर एक पेड़ भी प्रतीक के तौर पर लगाया। इस दौरान बच्चों ने वृक्ष लगाओ, पानी बचाओ आदि नारे भी लगाये। इस दौरान एसआई उदयपाल सिंह, सभासद शकील मकरानी, राजेन्द्र निगम, केपी सिंह, डॉ. मृदुल दांतरे, सूर्यदीप सोनी, ऋषि झा, सुमित झा, दीपक सोनी, शिवानी श्रीवास्तव, तनु अग्रवाल, मोहित कौशल, शिवम झा, मुकेश रायकवार, देवेन्द्र अग्रवाल, नेहा राठौर, पारस वर्मा, शिवम बजाज, अन्नू मलिक, कुलदीप सोनी, सनी मंसूरी आदि मौजूद रहे।







Leave a Reply