05orai03उरई। जमुना पैलेस में कोरी समाज के 31 जोड़ों का सामूहिक विवाह विधि-विधान से कराया गया। इस दौरान पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी नये जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन कृपाराम कृपालू ने किया।
सूखे के कारण सबसे ज्यादा मुश्किल में लोकलाज के मारे वे मां-बाप हैं जिनकी लड़कियां हाथ पीले होने का इंतजार कर रहीं हैं। ऐसे में जिले के सक्षम समाजसेवियों ने उनका बोझ बटाने के लिए सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कराने की श्रंखला लगा दी है। जिसे एक बेहद सार्थक परंपरा माना जा रहा है। इसी कड़ी में कोरी समाज के 31 युगलों का विवाह आज सामाजिक सहयोग से पूरे धूमधाम के साथ संपन्न कराया गया। इस दौरान आयोजित सभा में घनश्याम अनुरागी ने प्रदेश सरकार का गुणगान भी जमकर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इतने दशकों में उतना विकास नही हुआ जितना पिछले चार सालों में हुआ है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाज के हर वर्ग के आंसू पोछने की कोशिश की है। इसलिए वे हर दिल अजीज कहलाने के सही मामले में हकदार हैं।
इस अवसर पर रामपुरा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष चतुर्भुज कोरी, कामता वर्मा, राजेश किराना, सुरेश प्रधान, मंशाराम वर्मा, अनिल वर्मा कोंच, जितेंद्र कुमार वर्मा, रामदयाल वर्मा, रूपनारायण वर्मा, शिवनारायण जालौन, कमलेश वर्मा आदि भी मुख्य रूप से शामिल थे।

Leave a Reply