06orai02कालपी-उरई। नगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर केंद्र की मोदी सरकार पर बदले की भावना से सरकारी योजनाओं का नाम बदलने का विरोध किया।
स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता आशुतोष आयुर्वेदिक भवन में एकत्रित हुए और इसके बाद वे सामूहिक रूप से तहसील मुख्यालय पहुंचे। ज्ञापन सौंपने के पहले आयोजित सभा में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। कांग्रेस सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर दूसरे नाम से संचालित करने लगी है।
कांग्रेस नेताओं ने सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल को पूरे तौर पर विफल बताया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बाद भी केंद्र सरकार डीजल, पैट्रोल की कीमतें बढ़ाकर आम जनता की खून पसीने की कमाई पर डाका डाल रही है।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की अखिलेश सरकार को कोसने में भी कसर नही छोड़ी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मथुरा कांड सरकार की अराजक कार्यशैली का परिणाम है। जिसके लिए सरकार की धुरी माने जाने वाले मुख्य कैबिनेट मंत्री जिम्मेदार हैं। राज्य की ऐजेंसियां इस मामले की सही तरीके से जांच नही कर सकतीं। इसलिए उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि वे अपने स्तर से मथुरा कांड की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश जारी करें।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगेंद्र नारायण शुक्ल वैद्य, दिनेश बाबू श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास, डाॅ. आरपी दीक्षित, अरविंद शुक्ला, शरद शुक्ला, लक्ष्मण सिंह गौतम, रंजीत यादव, रवि शर्मा, देवेंद्र पाठक, ज्ञान चंद्र शुक्ला, रामबाबू श्रीवास, लखनलाल वर्मा आदि नेता भी प्रमुखता से शामिल थे।

Leave a Reply