माधौगढ़-उरई। अंबेडकर नगर मोहल्ले में चैदह वर्षीय किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पंखे पर लटक कर फांसी लगा ली।
उक्त मोहल्ले में हरीबाबू का पुत्र विवेक घर में अकेला था। बताया जाता है कि कुछ समय पहले घोषित यूपी बोर्ड की परीक्षा में फेल हो जाने के कारण वह बेहद निराश रहता था। हरीबाबू और उनकी पत्नी मजदूरी करतीं हैं। वे काम पर गये हुए थे इसी दौरान अवसाद में चल रहे विवेक ने फांसी लगाकर जान दे दी। हरीबाबू पत्नी सहित जब लौटे तो बेटे को फांसी पर झूलता देख दोनों की चींख निकल गई और वे पछाड़ खाकर गिर पड़े। जिससे पूरा मोहल्ला उनके यहां आ गया।
बाद में खबर मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।







Leave a Reply