0 बदल गया 132 केवीए बिजलीघर पर रखा 20 एमवीए का खराब ट्रांसफॉर्मर
कोंच-उरई। बिजली को लेकर परेशान आधी कोंच की समस्या दूर होने में बस कुछ और वक्त लगेगा। कस्बे में बने नये 132 केवीए पर रखा गया 20 एमवीए का खराब ट्रांसफॉर्मर हटा दिया गया है और उसके स्थान पर बाहर से मंगाया गया ठीक ठाक ट्रांसफॉर्मर फिक्स कर दिया गया है। ट्रांसमिशन विंग के अभियंताओं की अगर मानें तो अगले चार दिन में वे इस नये रखे गये ट्रांसफॉर्मर से वितरण विभाग को सप्लाई देने की स्थिति में होंगे। ऐसा होते ही आधी कोंच जिसे अभी उरई 132 केवीए बिजलीघर से आपूर्ति लेनी पड़ रही है, कोंच से जुड़ जायेगी और फिर नहीं रहेगी ब्रेक डाउन और लो वोल्टेज की समस्या।
विगत माह कोंच में बनाया गया नया 132 केवीए बिजलीघर चालू तरूर हो गया था लेकिन उसमें रखे गये 20-20 एमवीए के दो ट्रांसफॉर्मरों में से एक ने नदीगांव 33/11, कैलिया 33/11 केवीए बिजलीघरों के साथ आधी कोंच, कांशीराम कॉलोनी तथा दोहर इलाके की सप्लाई जोड़ कर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई थी, लेकिन जब दूसरे 20 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर से आपूर्ति लेने की कोशिश की गई तो वह खराब निकला लिहाजा आधी कोंच को उरई 132 केवीए बिजलीघर से आपूर्ति लेने की मजबूरी जारी है। इस स्थिति के चलते फिलहाल, आधी कोंच अभी भी लो वोल्टेज की समस्या और ब्रेक डाउन की आशंका में जी रही है। ट्रांसमिशन विंग के अभियंता तभी से लगातार ट्रांसफॉर्मर मंगाने के लिये प्रयासरत थे। एक्सईएन ट्रांसमिशन रामकृष्ण ने बताया है कि गंज डुडवारा से ट्रांसफॉर्मर मंगा लिया गया है और जल्दी ही वह सप्लाई देने की स्थिति में होगा। एसडीओ ट्रांसमिशन आरएन कमल ने बताया है कि ट्रांसफॉर्मर को फाउंडेशन पर फिक्स कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चार दिन में यह ट्रांसफॉर्मर सप्लाई देने की स्थिति में हो जायेगा। फिलहाल, समझा जा रहा है कि कोंच को अब 132 केवीए बिजलीघर का सही लाभ मिल सकेगा।







Leave a Reply