0 वीर गुर्जर सेना की अहम् बैठक बल्दाऊ धर्मशाला में संपन्न
konch3कोंच-उरई। गुर्जर समाज के युवाओं ने वीर गुर्जर सेना के बैनर तले संकल्प लिया कि समाज के लोगों को अच्छे प्रकार से संगठित किया जाये और अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलायें। पालिका के शासन द्वारा नामित सभासद राघवजी गुर्जर ने समाज के युवाओं को संबोधित करते हुये कहा कि आज के दौर में बिना शिक्षा प्राप्त किये समय के साथ कदमताल नहीं की जा सकती है इसलिये भले ही अपना पेट काटना पड़े लेकिन बच्चों को उम्दा तालीम जरूर दिलायें।
यहां सागर तालाब के किनारे स्थित बल्दाऊ धर्मशाला में वीर गुर्जर सेना नामक संगठन की अहम् बैठक की अध्यक्षता करते हुये सभासद राघवजी ने युवाओं में जोश भरते हुये कहा कि लोकतंत्र में संगठन का बहुत बड़ा महत्व है, जब तक हम अपने मजबूत संगठन के साथ ताकत नहीं दिखायेंगे तब तक हमें राजनैतिक रूप से प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम किसी भी राजनैतिक दल में रहें लेकिन जब समाज की बात आये तो हमें एक मंच पर खड़े दिखना होगा। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को भी दूर करने के साथ साथ युवाओं को व्यसन मुक्त करने की बात कही। इस दौरान उपेन्द्र गुर्जर जालौन, दीपेन्द्र गुर्जर गेंदोली, किंग साहब प्रधान कुदरा, अनीश गुर्जर दमा, गोपालजी खोवा, विक्की साकिन, राममिलन कुदरा, राज गुर्जर, शिवपूजन सिंह रतनपुरा, अभिषेक कुदरा, रिंकू इटौरा, दिग्विजय गेंदोली, संजीव जुगराजपुरा, सागर गुर्जर सहित आधा सैकड़ा युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply