कोंच-उरई। आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक महिला ने डाई का सेवन कर लिया जिससे वह अचेत हो गई। इलाज के लिये उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां फिलहाल वह अचेत अवस्था में पड़ी थी और चिकित्सक उसे बचाने में जुटे थे। डाई पीने का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम चमरसेना निवासी लक्ष्मीनारायण खरे का पुत्र रामअवतार तथा पुत्रवधू सरिता कस्बे के संत ग्यासीलाल स्कूल में शिक्षण का कार्य करते हैं और दोनों ही कस्बे के रामकुंड कॉलोनी में खुद का घर बना कर रहते हैं। आज सुबह सरिता ने अचानक डाई का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगडने पर उसका बेटा उसे स्थानीय प्राईवेट अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने काफी मशक्कत के बाद उसकी जान बचा ली। बताया गया है कि इसी घर में महिला का जेठ भी अपनी पत्नी के साथ ही रहता है। बताते हैं कि इन दोनों परिवारों में अक्सर तलवारें सी खिंची रहती हैं। आज सुबह भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ और महिला ने डाई का सेवन कर लिया।







Leave a Reply