cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। एक पखवारे से भी अधिक समय से जिला अस्पताल में भर्ती युवक की सोमवार की शाम उपचार के दौरान मौत हो गई । अस्पताल की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शील बंद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया।
गत महीने की 17 तारीख को 40 वर्षीय युवक को गम्भीर रूप से बीमार हालत में इलाज के लिये जिला अस्पताल लाया गया था। युवक के साथ उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं था जिसकी वजह से उसका नाम पता नहीं जाना जा सका । अस्पताल प्रशासन की लापरवाही यह रही कि इतने दिनों तक उसके भर्ती रहने के बाद भी उसके द्वारा युवक की पहचान कराने का कोई प्रयास नहीं किया गया । लावारिस होने की वजह से उसका इलाज भी काम चलाऊ ही रहा जिससे उसे दम तोड़ना पड़ा । अंदाजा है कि अगर उसकी पहचान हो गई होती और उसके घरवाले देख-रेख के लिये आ जाते तो शायद उसको प्राण न गंवाने पड़ते ।

Leave a Reply