उरई । गृहकलह से परेशान अधेड़ ने घर के अन्दर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली । एट थाने के विलाया गाँव में अनंत सिंह (55) वर्ष ने रात में घर के अन्दर फाँसी लगा ली । जब तक घर बालों की उस पर निगाह पड़ी तक तक उसके प्राण पखेरू उड चुके थे । लोगों का कहना है कि मृतक गृह कलह की वजह से परेशान था जिसकी पजह से उसने अपना जीवन समाप्त करने का निश्चय कर लिया । दूसरी ओर घर वाले कह रहे हैं कि खेती में नुकसान की वजह से वे बिजली विभाग व बैंक का वकाया नहीं चुका पा रहे थे इसी परेशानी में उन्होंने खुदकुशी कर ली । प्रशासन ने मौत के कारण की जांच के बाद प्रभावित परिवार की मदद के सम्बंध में कार्यवाही करने की बात कही है ।







Leave a Reply