कदौरा-उरई। दोपहर बाद तेज आँधीं चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया । जहाँ लोगों ने तापमान में गिरावट से राहत महसूस की वहीं कई लोगों को नुकसान भी झेलना पड़ा ।
पिछले दस दिनों से गर्मी का क हर बरसने के कारण लोग बुरी तरह से बेहाल थे । तपन और उमस की वजह से लोगों का जीना मुहाल था । बीमारियों ने भी तेजी से पैर पसार लिये थे । बुजुर्गों की मौत का सिलसिला हीट स्ट्रोक के चलते तेजी पकड़ रहा था । इसी बीच आज मौसम ने करवट ली तो लोेगों को राहत की सांस का अनुभव हुआ । लेकिन तेज आँधी की वजह से कई घरों की टीन छप्पर उड़ गये । बड़ी संख्या में पेड़ भी धराशाही हो गये हैं । विद्युत पोल और ट्रान्सफार्मरों को भी नुकसान पहुँचा है । इस वजह से कई जगह बड़े हादसे होते-होते बचे। इस दौरान विद्यत आपूर्ति भी वाधित रही । देर शाम तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली ।







Leave a Reply