cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई । औरइया रोड पर दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गई । इनमें चालक सहित दो-दो लोग सवार थे भीषण दुर्घटना के कारण तीन लोग गम्भीर रूप् से घायल हो गये जबकि मुहल्ला चिमन दुवे जालौन निवासी आनंद कुमार (28) वर्ष पुत्र रामकिशुन की मौके पर ही मौत हो गई । हादसे के बाद राहगीरों व ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस और अस्पताल में खबर की जिसके बाद घायलों को ऐम्बुलेस में लादकर पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जालौन लाया गया जहां से उनको जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया
मृतक की डैड बाॅडी पुलिस ने सील बंद कराकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दी । घायलों में साजिद (29) वर्ष पुत्र साबिर निवासी जालौन शामिल हैं जबकि दो अन्य घायलों का पता नही चला है।

Leave a Reply