cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई । आम आदमी पार्टी ने विद्युत कटौती और किसानों को राहत राशि वितरण में हो रही धंाधली आदि के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन करते हुये ज्ञापन दिया । आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समस्यायें हल न होने पर आन्दोलन को तेज करने की चेतावनी भी दी ।
विभिन्न जन समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आज कलैक्ट्रेट में जुटे जहाँ उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी भी की । इसके बाद डी0 एम0 संदीप कौर को ज्ञापन भेंट किया गया । इसमें कहा गया है कि जिले में हो रही अघोसित विद्युत कटौती को शीघ्र समास्त किया जाये । पेयजल समस्या का निस्तारण हो, बार्ड नं0 10, 13, 3, 2 आदि में विद्युत पोल व नल पाइप अभी तक नहीं बिछाये गये हैं । इस बारे में उचित कार्यवाही की जाये ।
सूखा और ओला वृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत के लिये हो रहे चेक वितरण में लेखपालों की धांधली समाप्त कराई जाये, किसानों के सभी कर्जे माफ किये जायें और उन्हें खेती के नुकसान का समुचित मुआवजा दिया जाये । अतिक्रमण अभियान को जिले में निष्पक्षता से चलाया जाये और इसमें गरीवों के साथ किसी भी तरह के उत्पीड़न पर रोक लगाई जाये ।
ज्ञापन देने वालों में दीनदयाल काका, धर्मेंन्द्र जाटव, कुलदीप मिश्रा, अरिमर्दन सिंह, राजेश उपाध्याय, जगदीश गुप्ता, जयशंकर निरंजन, आदित्य चतुर्वेदी, राजा सिंह सिसोंदिया, जितेन्द्र कुमार व्यास, प्रियंक शर्मा, कुसुम सक्सैना, शिवम दुहोलिया, मुन्नी देवी, किशोरी देवी, उवेश सिद्दीकी प्रमुख रहे ।

Leave a Reply