0 भीड़ रही सैकड़ों की, लिखापढ़ी में कुल 19 फरियादें
कोंच-उरई। कोंच में निपटे आज के तहसील दिवस में हालांकि भीड़ सैकड़ों की दिखी लेकिन लिखापढी में कुल जमा 19 फरियादों के दर्ज होने से एक बात तो समझ में आ ही गई कि तमाम शिकायतों को बिना दर्ज कराये ही अधिकारियों ने ऊपर ही ऊपर लपक लिया ताकि उनकी खाल नुचने से बच सके। कोंच में आज तहसील स्तरीय तहसील दिवस के आयोजन में अचानक ही सीडीओ के पहुंच जाने से अधिकारियों में खलबली मच गई। सीडीओ ने कहा कि शासन की मंशा है कि गरीब जनता को तहसील दिवस के माध्यम से त्वरित न्याय मिल सके।
एसडीएम गोरेलाल शुक्ला की अध्यक्षता एवं सीओ अवधेशकुमार शुक्ल की मौजूदगी में शुरू हुये तहसील दिवस के औचक निरीक्षण पर पहुंचे सीडीओ एसपी सिंह ने अधिकारियों को ताकीद की कि जो समस्यायें आईं हैं उनका समाधान एक सप्ताह के भीतर हर हाल में होकर उसे ऑनलाइन अपलोड हो जाना चाहिये। तहसील दिवस में पानी और बिजली के अलावा सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व की चकरोडों, खेतों की पैमाइश, गूलों आदि को लेकर आईं जिन्हें लेकर उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम है और लोग बिजली व पानी के संकट से जूझ रहे हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को चाहिये कि इन विभागों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निदान प्राथमिकता के अधार पर करना है, लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। तहसील दिवस में दैवीय आपदा, अंत्योदय कार्ड, खराब हैंडपंपों की समस्यायें भी दर्ज की गईं। युवा समाजसेवी रविशंकर निरंजन ने कोंच में रोडवेज बस स्टैंड नहीं होने की स्थिति में यात्रियों को होने बाली परेशानियों का जिक्र करते हुये स्टैंड बनवाने की मांग की है। इस दौरान तहसीलदार भूपाल सिंह, नायब तहसीलदार अमरसिंह, वन क्षेत्राधिकारी वीके सिंह, बीडीओ कोंचध् नदीगांव गणेशप्रसाद, कोतवाली से दरोगा दिनेश यादव, कैलिया थाने से एसओ प्रमोदकुमार, एसआई नवीनकुमार तिवारी, नदीगांव एसओ मिथलेश, एट थाने से दरोगा रामविनोद, ईओ नपा विनोद सोलंकी, जल संस्थान के जेई एससी सचान, बलवीर सिंह, एसडीओ हाइडिल विकास सोनी, बीआरसी कोंच से संगीता अग्रवाल, एडीओ समाज कल्याण वीरेन्द्रकुमार निरंजन, जल निगम से जेई संजय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।







Leave a Reply