0 पुलिस के तथाकथित लोगों से मिली भगत के भी हैं आरोप
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। बीफ की तस्करी के लिये किसी जमाने में कुख्यात रहे कोंच में हालांकि स्लॉटर हाउस बंद हो जाने के बाद से मवेशियों की कटान में भारी कमी आई थी लेकिन आजकल व्यापक पैमाने पर गोकशी की खबरें निकल कर आ रहीं हैं। आराजी लेन के कई घरों के अलावा दूर दराज एकांत के खेतों से लेकर कतिपय और भी मोहल्लों में घरों में कटान होने की शिकायतें पुलिस को भी मिल रहीं हैं जिन पर संज्ञान लेकर पुलिस दबिशें भी मार रही है लेकिन नतीजा सिफर होने के कारण मांस माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। बीती आधी रात को मिली एक सूचना पर सीओ की अगुवाई में कोतवाली पुलिस भारी फोर्स के साथ कसाईमंडी में दबिशें देती रही लेकिन सटीक स्पॉट मालूम नहीं होने के कारण उसकी दो घंटे की मशक्कत बेकार साबित हुई।
गल्फ कंट्रीज तक कोंच से बीफ की तस्करी के मामले में यहां का स्लॉटर हाउस बर्ष 1995 तक काफी बदनाम रहा है। यहां से बीसियों ट्रक बीफ प्रतिदिन यहां से तस्करी होकर गल्फ कंट्रीज तक जाता था लेकिन 1995 में शपथ लेने के तुरंत बाद तत्कालीन पालिकाध्यक्ष अशोक शुक्ला ने मवेशी कटान के सारे लाईसेंस निरस्त कर एक इतिहास कायम किया और तभी से यहां स्लॉटर हाउस में मवेशी कटान प्रतिबंधित है। इसके बाबजूद यहां चोरी छिपे गाय बछड़ों की कटान जारी है। लगभग रोज ही घरों और बाड़ों के अलावा दूर दराज के खेतों में बीफ माफिया दर्जनों की संख्या में गाय बछड़ों को काटने में लगे हैं। बीती रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कसाईमंडी में एक घर में गाय बछड़ों को बंद कर काटने की तैयारी है। सूचना पर सीओ अवधेश कुमार शुक्ल ने गंभीरता से संज्ञान लेकर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनवीर सिंह, दरोगा दिनेश यादव, राजवीर सिंह आदि के साथ भारी पुलिस फोर्स लेकर कसाईमंडी में कई जगहें दबिशें दी गईं लेकिन स्थान में बारे में सटीक जानकारी के अभाव में पुलिस को बैरंग बापिस लौटना पड़ा। यहां गौरतलब यह भी है कि मांस माफियाओं से पुलिस के कतिपय लोगों की मिली भगत के भी आरोप लग रहे हैं।
गोवंश कटान किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जायेगी-कोतवाल
konch2गायों और गोवंश कटान को लेकर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनवीर सिंह ने दो टूक कहा है कि कोतवाली क्षेत्र में कटान कतई नहीं होने दी जायेगी। जो भी इसमें लिप्त पाया जायेगा उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा फिर वह कितनी ही पहुंच बाला क्यों न हो। उन्होंने कहा कि जब भी इस तरह के मामले आये हैं, अपराधियों को जेल भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जो लोग गोकशी करते हैं उन्हें चिन्हित किया जा रहा है।

गोवध में संलिप्त पुलिस बालों को बख्शा नहीं जायेगा-सीओ
konch3सारा मामला संज्ञान में आने और पुलिस की मांस माफियाओं से मिली भगत के लग रहे आरोपों के मद्देनजर सीओ अवधेशकुमार शुक्ल ने आज दो टूक कहा कि वे इस मसले पर गंभीर हैं और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि इस गोरखधंधे में क्या किसी पुलिस मैन की भी संलिप्तता है। यदि ऐसा पाया जाता है तो उसे बख्शा नहीं जायेगा।

Leave a Reply