konch5कोंच-उरई। सामाजिक सांस्कृतिक संस्था दर्पण जन कल्याण समिति के तत्वाधान में यहां कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में जारी नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला में बाल रंगकर्मियों की शानदार प्रस्तुतियों को लेकर वरिष्ठ रंगकर्मी नरोत्तम स्वर्णकार ने कहा कि वस्तुततः नाटक समाज के दर्पण होते हैं और दर्पण संस्था द्वारा तैयार किये जा रहे बाल रंगकर्मी आगे चल कर निश्चित रूप से अपने उस ध्येय में सफल सिद्घ होंगे जिसे लेकर उनमें सीखने की ललक पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक सामाजिक विद्रूपताओं और कुरीतियों के अलावा राजनीति में फैली गंदगी की सही तस्वीर जनता के सामने रखने में बहुत ही कारगर हैं।
दर्पण जन कल्याण समिति की इस कार्यशाला का अवलोकन करने आज वरिष्ठ रंगकर्मियों नरोत्तम स्वर्णकार, अतुल शर्मा, वीरेन्द्र त्रिपाठी, आनन्द शर्मा, नीरज दुवे, अभिषेक रिछारिया पुन्नी, पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष अखिल बैद, मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष प्रभुदयाल गौतम, लालप्रताप सिंह आदि पहुंचे। कार्यशाला में बच्चों ने आलाप व सरहदंे नाटक प्रस्तुत किये। कार्यशाला प्रशिक्षक डॉ. मृदुल दांतरे, सूर्यदीप सोनी, दीपक सोनी, नेहा, कार्यशाला आयोजक सुमित झा, ऋषि झा, पारस वर्मा, मुकेश आदि ने बच्चों को नाटक की बारीकियों के बारे में समझाया। अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों को मुक्त कंठ से सराहा और उन्हें इस सीख को गांठ बांध कर भबिष्य में इसके माध्यम से अपना उद्देश्य पूरा करने के लिये प्रेरित किया।

Leave a Reply