जालौन-उरई। जिलाधिकारी ने ब्लाॅक परिसर में भ्रमण कर पार्क, तालाब, आवासों का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने स्वतः रोजगार प्रशिक्षण केंद्र के बनाए जाने के लिए जगह का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी संदीप कौर तहसील दिवस के उपरांत ब्लाॅक परिसर में निरीक्षण के लिए पहुंची। जहां उन्होंने पार्क, तालाब तथा ब्लाक परिसर में बने तालाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जहां कमी दिखाई दी उसे तुरंत दुरूस्त कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अलावा अग्रणी इलाहाबाद बैंक द्वारा बनाए जा रहे स्वतः रोजगार प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि ब्लाॅक परिसर में प्रशिक्षण केंद्र बनाए जाने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है, लेकिन इसके आवास के लिए अन्य कोई जगह तलाशनी होगी।







Leave a Reply