जालौन-उरई। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को परखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
तहसील दिवस में आए नवागंतुक पुलिस अधीक्षक अशोक त्रिपाठी तहसील दिवस के दौरान अचानक कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने सर्वप्रथम नवनिर्मित आरक्षी भवन का निरीक्षण किया। इसके उपरांत वह कम्प्यूटर रूप पहंुचे। जहां उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को परखा तथा शिकायतें दर्ज करने की प्रक्रिया आदि के बारे में भी पूंछतांछ की। इस दौरान उन्होंने कोतवाली में सफाई व्यवस्था को लेकर फटकार भी लगाई। तो वहीं, नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रभारी कोतवाल राजेंद्र सिंह यादव को दिए। लंबित पड़ी विवेचनाओं के अतिशीघ्र निस्तारण तथा वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी के भी निर्देश दिए। इस मौके पर एसआई सलमान अली, जयप्रकाश, दिलशाद खान, हेड मुहर्रिर रामचरण वर्मा, बलवान सिंह आदि सहित समस्त पुलिस स्टाॅफ उपस्थित रहा।







Leave a Reply