cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। लगातार आसमान से उगल रही आग से जहां आम जनमानस बेहाल है। तो वहीं, मौसम के बदलने से कुछ हद तक लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि हल्की बूंदाबादी के बाद निकली धूप से उमस बढ़ी जिससे लोगों का हाल बेहाल रहा।
मंगलवार की शाम को अचानक हुई हल्की बूंदा बांदी से तथा ठंडी हवा चलने से लोगों को कुछ समय के लिए इस भीषण गर्मी से निजात जरूर मिली। लेकिन इसके बाद पुनः धूप निकलने से मौसम में भारी उमस हो गई। जिससे लोग पसीने से तर बतर नजर आए। बताते चलें, कि लगातार सूर्य देव के रौद्र रूप से जहां आम जनमानस बेहाल है तो वहीं, पशु पक्षी भी भीषण गर्मी में बेहाल नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इस भीषण गर्मी के चलते कई जानवर पानी के अभाव में काल के गाल में समा चुके हैं। तो बाजारों में भी भीषण गर्मी का असर देखा जा रहा है। बाजारों में दिन भर सन्नाटा पसरा नजर आता है। लोग सुबह से ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। देर शाम तक भीषण उमस के चलते नहीं निकल पा रहे हैं। अब सभी सूर्य देव से प्रार्थना कर रहे हैं कि वह अपने रौद्र रूप को शांत करें। तो वहीं, इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए लोग हवन पूजन भी कर रहे हैं।

Leave a Reply