07orai01जालौन-उरई। तहसील दिवस में आई शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर एक सप्ताह के अंदर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त निर्देश तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को दिए। इस दौरान दो सैंकड़ा से अधिक फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जिसमें एक का ही मौके पर निस्तारण हो सका। तहसील दिवस में पानी, बिजली, राशन कार्ड के अलावा दैवीय आपदा से पीड़ित किसानों की समस्याओं के मुद्दे छाए रहे।
जिलाधिकारी संदीप कौर की अध्यक्षता एवं नवागंतुक पुलिस अधीक्षक अशोक त्रिपाठी की उपस्थिति में स्थानीय तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें दो सैंकड़ा से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इस दौरान उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि तहसील दिवस में आई शिकायतों को गंभीरता से लें। मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर कर आख्या प्रेषित करें। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील दिवस में पानी बिजली के अलावा फरवरी माह में ओलावृष्टि से तबाह हुई किसानों की फसलों के मुआवजे को लेकर लगभग आधा दर्जन गांवों के किसानों द्वारा शिकायती-पत्र दिए गए। जिसमें किसानों द्वारा जिलाधिकारी से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की गई। तो वहीं, राशन कार्ड संबंधी समस्याओं का भी अंबार लगा रहा। सभासद शाकिर हसन वारिसी ने शिकाती पत्र देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 25 में सभी हैंडपंप खराब पड़े हैं। भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए वार्ड के सभी हैंडपंपों को दुरूस्त कराया जाए। शौचालय को लेकर गुलाबी गैंग की कमांडर अन्जू शर्मा सहित लगभग एक दर्जन से अधिक महिलाओ द्वारा उन्हें शौचालय दिलाए जाने की मांग की गई। नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सपा नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी तथा विधायक प्रतिनिधि दीपू त्रिपाठी द्वारा शिकायत की गई। देवनगर चैराहे पर सैनिक पड़ाव पर दबंग अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पूर्व सैनिक आशाराम दोहरे द्वारा की गई। इस दौरान एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी मोइन उल इस्लाम, डीपीआरओ सरफराज आलम, पीडी चित्रसेन यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी हृदय नारायण, तहसीलदार सतीशचंद्र वर्मा, बीडीओ पीसी चंद्रौल, सीडीपीओ विमलेश आर्या, खंड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण, प्रभारी कोतवाल राजेंद्र सिंह यादव, कुठौंद थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे, सिरसा कलार थानाध्यक्ष सत्यदेव सिंह सहित लगभग सभी विभागों के अधिकारियों के अलावा वरिष्ठ सपा नेता चैधरी विष्णुपाल सिंह उर्फ नन्हू राजा उपस्थित रहे।

Leave a Reply