cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। आवास विकास काॅलोनी में सफाई व्यवस्था दुरूस्त न होने, दबंगों द्वारा काॅलोनी की सड़कों पर अतिक्रमण करने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर काॅलोनी के निवासियों ने जिलाधिकारी को शिकायती-पत्र सौंपते हुए उनकी समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
उरई रोड स्थित आवास विकास काॅलोनी में रहने वाले शैलेंद्र सिंह, शत्रुघ्न सिंह, कमलकांत गुप्ता आदि ने जिलाधिकारी संदीप कौर को शिकायती-पत्र सौंपते हुए बताया कि नगर पालिका की उदासीनता के चलते आवास विकास परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। काॅलोनी की नालियां चोक हो चुकी हैं। जिनसे बदबू निकल रही है। इसके अलावा काॅलोनी की सड़कें भी बिल्कुल जर्जर हो चुकी हैं। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिन पर पैदल चलना भी दूभर है। काॅलोनी में विद्युत व्यवस्था एवं पार्कों की स्थिति भी दयनीय है। तो वहीं, काॅलोनी पर भूमाफिया भी अपनी नजरें गड़ाए हैं। ये लोग खेतों में प्लाॅटिंग कर अवैधानिक रूप से उसकी सड़कें काॅलोनी की सड़कों से मिला कर प्लाॅटों को ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। पीड़ितों ने जिलाधिकारी से उनकी समस्याओं के निस्तारण की मांग की।

Leave a Reply