जालौन-उरई। नगर में गायों को चुराकर उनकी हत्या कर मांस बेचने के धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ गैंगस्टर व रासुका की कार्यवाही किए जाने की मांग समाजसेवियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए की।
गत 3 जून को रात्रि में मोहन याज्ञिक के घर के सामने बंधी गाय को चोर खोलकर ले गए। काफी खोजबीन के बाद पीड़ित को पता चला कि उसकी गाय को नगर के ही एक कसाई ने काटकर उसका मांस बेच डाला। जिसके बाद पीड़ित द्वारा कोतवाली में उक्त कसाई के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उक्त मामले को लेकर नगर के समाजसेवियों में पुष्पेंद्र दूरबार, राहुल गुप्ता, मोंटू मिश्रा, सुनील कुमार, प्रदुम्न दीक्षित आदि ने तहसील दिवस के दौरान उपस्थित डीएम संदीप कौर को ज्ञापन सौपते हुए मांग की उक्त घटना मंे पकड़े गए गौ हत्यारों के खिलाफ रासुका व गैगस्टर की कार्यवाही की जाए। जिससे आगे कोई और गौ हत्या जैसे कृत्य को अंजाम न दे सके।







Leave a Reply