उरई। ग्राम अंडा के पास रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक परिषदीय स्कूल में शिक्षक था।
बुधवार को सुबह अंडा गांव के समीप नहर के आगे रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना कोंच कोतवाली पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद एसआई दिनेश यादव मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों से काफी देर जानकारी करने के बाद शव की पहचान श्यामसुंदर उर्फ रामराजा (45वर्ष) निवासी ग्राम भेड़ हाल निवास नया पटेल नगर कोंच के रूप में हुई।
बताया गया है कि श्यामसुंदर मंगलवार की शाम 6 बजे बीड़ी माचिस खरीदने की कहकर घर से निकले थे। सुबह उनका शव रेल पटरी पर मिला। परिजनों के मुताबिक उनका मानसिक संतुलन ठीक नही रहता था। अनुमान है। कि अवसाद की स्थिति में उन्होंने ट्रेन से कटने जैसा क्रूर फैसला कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।







Leave a Reply