
माधौगढ़-उरई। मध्यप्रदेश की सीमा के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। युवकों की पहचान उनकी जेब से मिले कागजों के आधार पर कर ली गई है।
माधौगढ़ से जा रही राधिका ट्रैवल्स की बस ने बुधवार को दोपहर गोपालपुरा के समीप बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर बेहद जोरदार लगी जिससे बाइक पर बैठे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बस से कूंदकर भाग निकला। इस बीच आसपास से ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शव उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ में ले गई। डाॅक्टर द्वारा दोनों को विधिवत मृत घोषित किये जाने के बाद उनकी जेब से मिले कागजो के आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान कराई। मृतकों में आशीष राय (27वर्ष) और भरत राजपूत (25वर्ष) कोंच का निवासी था।







Leave a Reply