cropped-1507865_570889906375473_2375001474427777939_n.jpg
0 जन कल्याण विकास पर्व के तहत भाजपाइयों ने ग्रामीणों को बताई केन्द्र की योजनायें
कोंच-उरई। मंडल कोंच के भाजपाइयों ने जन कल्याण विकास पर्व कार्यक्रम के तहत आज ग्राम खुटैला, पचीपुरा, लाड़ूपुरा, सींगपुरा आदि गांवों में जाकर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा गुजरे दो साल में गरीबों और किसानों के लिये संचालित की गई योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया।
कार्यक्रमों को संबोधित करते हुये भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि मोदीजी ने दो बर्षों में देश के गरीबों एवं किसानों के लिये तमाम जन कल्याणकारी योजनायें दी हैं। गरीबों को निःशुल्क गैस कनेक्शन, किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, देश में तीन हजार सस्ते दवाखाने आदि सरकार की उपलब्धियां हैं। कार्यक्रम को सुनील शर्मा, धर्मेन्द्र दुवे, श्यामजी गुर्जर आदि ने भी संबोधित किया। इन मौकों पर उपेन्द्रसिंह गुर्जर, रामजी वर्मा, नबाबसिंह गुर्जर, सतीश गिरि, दौलत राठौर, राजकिशोर गुर्जर, भैया साहब, रामप्रकाश खरे, कमलेशकुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply