08orai09
उरई। विभिन्न मांगों को लेकर पंचायती ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा रामेश्वर दयाल कुशवाहा की अध्यक्षता में प्रदेश व्यापी आवाहन के तहत कलैक्ट्रेट प्रांगण में हंगामी धरना दिया गया। इस दौरान आयोजित सभा का संचालन अशीष झा ने किया।
आंदोलन की अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के आठ सूत्रीय मांग पत्र पर उत्तर प्रदेश सरकार का नकारात्मक ग्रुप निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सभी साथी एकजुट होकर संघर्ष करेंगे तो प्रदेश सरकार को झुककर उनकी न्यायोचित मांगे स्वीकार करनी पड़ेगी। जिसमें सफाई कर्मचारियों की ग्राम पंचायत अधिकारी कैडर में पदोन्नति की मांग भी शामिल है।
सभा को लोक निर्माण विभाग शाखा के अध्यक्ष श्रीराम कृष्ण पाल, रामजी कनौजिया, अवध बिहारी, सुरेश कुमार, अखिलेश चक्रवर्ती, केशव सिंह, मुन्नी लाल अहिरवार, बलवीर सिंह, वीरेंद्र कुमार, वीरसिंह पाल, दिनेश कुमार वैज्ञानिक आदि ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply