उरई। जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय के परिसर में पूर्व सैनिकों की बैठक राजाराम पांडेय की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन जेपी गुप्ता वृक्ष बंधु ने किया। इसमें दिल्ली से पधारे चुनाव अधिकारी अशोक कुमार सिंह चैहान की देखरेख में चुनाव कराया गया।
इसमें एक वर्ष से पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर में आंदोलन छेड़े हुए इंदिरा नगर निवासी सीपी तिवारी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव बुंदेलखंड केसरी राधाचरण नायक ने किया। जिस पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सदन ने सर्व सम्मति से मुहर लगा दी। बैठक में कैप्टन उदयवीर सिंह, सूबेदार विजय सिंह, आशाराम दोहरे, सूबेदार मेजर कल्याण सिंह, कैप्टन गंगाराम पाल, वीरेंद्र सिंह ऊमरी, जितेंद्र सिंह माधौगढ़, नरेंद्र सिंह पतराही, शहीद विधवा उमादेवी हदरुख, शशिभूषण मिश्रा जगम्मनपुर सहित दर्जनों पूर्व सैनिक उपस्थित थे। अंत में सीपी तिवारी ने उन पर भरोसा जताने के लिए सभी साथियों का आभार प्रकट किया।
फोटो नं.-08उरई8







Leave a Reply