
उरई। ग्राम विकास अधिकारी के साथ फर्जी अंत्योदय कार्ड बनाने के लिए दबाव डाल रहे दबंग ने हाथापाई करके सरकारी कागजात फाड़ दिये। पीड़ित ग्राम विकास अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने इस मामले को व्यक्तिगत रूप से देखने के लिए एडीशनल एसपी के सुपुर्द करने के साथ आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी की निर्देश दिये।
डकोर विकास खंड की न्यायपंचायत करमेर के ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह गांव में राशन कार्ड सत्यापन के लिए नियुक्त अधिकारी रामदास जेई पीडब्लूडी के साथ मोटर साइकिल से गांव जा रहे थे। चैरसी मोड़ के पास घात लगाये खड़े रेवा निवासी ओमकांर यादव ने उनकों रोककर फर्जी अंत्योदय कार्ड बनाने का दबाव डाला। जब उन्होंने ऐसा करने में असमर्थता जताई तो ओमकांर यादव ने गाली-गलौज करते हुए उनकी डायरी व अन्य सरकारी कागज छीन लिये और फाड़ डाले। ग्राम विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारियों के साथ पीड़ित जितेंद्र सिंह ने एसपी से भेंट की। उन्होंने मुकदमा कायम कर दबंग को गिरफ्तार करने के आदेश जारी कर दिये हैं।







Leave a Reply