0 बोले एसडीएम, समाज के सजग प्रहरी हैं कलाकार
konch4 konch5कोंच-उरई। कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में जारी सामाजिक सांस्कृतिक संस्था दर्पण की नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला/समर कैम्प में गुरुवार को पहुंचे एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने रंगकर्मियों की प्रस्तुतियां देखकर मुक्त कंठ से उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि कलाकार समाज का सजग प्रहरी होता है जो गलत कामों पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं। नगर के लिये यह गौरव की बात है कि बच्चों को विभिन्न विधाओं में पारंगत करने के लिये दर्पण जैसी संस्थायें निरूस्वार्थ भाव से प्रशिक्षण देने में लगी हैं।
एसडीएम ने बच्चों को संबोधित करते हुये कहा कि बच्चों के ग्रीष्मावकाश का इससे बढिया सदुपयोग और कुछ हो ही नहीं सकता है कि वे अभिनय, मेंहदी तथा अन्य ललित कलाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं जो उन्हें भविष्य में काफी मददगार सिद्ध होंगे। वरिष्ठ पत्रकार इंजीनियर असद अहमद ने बच्चों को इंगित करते हुये सीख दी कि वे जो सीख रहे हैं उससेे समाज को आईना दिखाने का काम करें। पत्रकार ओमप्रकाश उदैनिया ने कहा कि कला के प्रति रुचि उत्पन्न करने और बच्चों को दिशा निर्देशित करने में श्दर्पण्य अपनी महती भूमिका निभा रही है। पत्रकार संदीप अग्रवाल ने बच्चों से व्यवहारिक ज्ञान सीखने की बात कही। इस मौके पर संस्था प्रमुख डॉ. मृदुल दांतरे, प्रशिक्षक सूर्यदीप सोनी, दीपक सोनी, मोहित कौशल, तनु अग्रवाल, ऋतिक याज्ञिक, शिवांगी अग्रवाल, कार्यशाला आयोजक ऋषि झा, सुमित झा, मुकेश रायकवार, देवेन्द्र अग्रवाल, नेहा राठौर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply