cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुरा निवासी एक व्यक्ति ने अपने साढू पर उसकी पत्नी को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उसका यह भी आरोप है कि उसकी खून पसीने की गाढी कमाई का दो लाख रुपया भी जो उसकी पत्नी के पास था, साढू नहीं दे रहा है।
नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुरा निवासी सौरभ शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व सिहारी दाउदपुर निवासी कृष्णकुमार की बेटी प्रीतिदेवी के साथ हुई थी। उनका वैवाहिक जीवन आराम से कट रहा था। जीवन यापन के लिये वह महाराष्ट्र में सपत्नीक जाकर पानी पूड़ी का धंधा करता रहा है और वहां से दो लाख रुपये कमा कर लाया था। वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल पहुंचा जहां उसने उक्त रुपया वहां रख दिया। रात में उसके साढू दिलीपकुमार ने शराब पीकर उसके साथ बदतमीजी की और रुपया हड़प लिया तथा पत्नी को बंधक बना लिया। वह अपने घर आ गया है लेकिन उसे आभास हो रहा है कि उसका साढू पत्नी प्रीति के साथ मिल कर उसके खिलाफ किसी प्रकार की साजिश भी रच सकता है। उसे पत्नी से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। उसने गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी तथा दो लाख रुपया उसे दिलवाया जाये।

Leave a Reply